home page

चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

 | 
चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस


जोरहाट (असम), 07 जुलाई (हि.स.)। टियोक के बलमा पदुम चाय बागान में मंगलवार को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों और चाय बागान के श्रमिकों ने राहत की सांस ली।

बताया गया है कि यह तेंदुआ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा था। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में उसके फंसने के बाद इलाके में फैला भय काफी हद तक समाप्त हो गया है। पिंजरेे में तेंदुआ के कैद होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ ले गयी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश