home page

रहा में देर रात भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की छापेमारी

 | 

नगांव, 26 मई, (हि.स.)। नगांव जिले के राहा में मंगलवार देर रात भ्रष्टाचार निरोधक एवं सतर्कता शाखा ने मछली पालन विभाग के पूर्व अधिकारी ज्योतिप्रसाद सैकिया के आवास पर छापेमारी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की। अभियान के बाद पूर्व अधिकारी ज्योतिप्रसाद सैकिया को पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय ले जाया गया।

बताया गया है कि ज्योतिप्रसाद सैकिया ने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी। उन्होंने कांग्रेस से टिकट की भी मांग की थी।

मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और जांच के कारणों का अभी इंतजार किया जा रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश