सोनापुर टोलगेट के पास बड़ी मात्रा में शराब जब्त
| Sep 6, 2026, 13:06 IST
गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। महानगर के सोनापुर टोलगेट के पास आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी प्रीतम पुरकायस्थ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
आबकारी विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि कार्रवाई के दौरान मेघालय से अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे एएस01 डीडी3677 नंबर के एक ट्रक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 800 कार्टून बीयर बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

