home page

जालुकबाड़ी और बसिष्ठ में भारी मात्रा में नकदी जब्त

 | 
जालुकबाड़ी और बसिष्ठ में भारी मात्रा में नकदी जब्त


गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के जालुकबाड़ी और बसिष्ठ थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए नियमित जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जालुकबाड़ी में पश्चिम गुवाहाटी के एसीपी और जालुकबाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाका जांच के दौरान 25 लाख रुपये बरामद किए गए। यह राशि नलबाड़ी निवासी सागर मल्ल बु़जरबरुवा नामक व्यक्ति के पास से मिली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह पैसा उसके निजी फार्मेसी व्यवसाय के लिए लाया जा रहा था।

वहीं, बसिष्ठ थाना क्षेत्र के माइखुली में पुलिस जांच के दौरान चार लाख 66 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम एक मणिपुरी समुदाय की महिला के पास से मिली।

बसिष्ठ पुलिस ने बरामद नकदी को आगे की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड को सौंप दिया है। फिलहाल फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा पैसे के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश