मेघालय की पहाड़ियों से भूस्खलन, गुवाहाटी के कई घरों पर मंडराया खतरा
| Jul 24, 2026, 15:02 IST
गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। महानगर के बशिष्ठ क्षेत्र के स्वर्गपुर में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई। मेघालय की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें खिसककर रिहायशी इलाके में आ गिरीं, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
भूस्खलन के कारण कई मकानों में मिट्टी और पत्थर घुस गए हैं। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है, क्योंकि पहाड़ी से लगातार मलबा खिसकने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रभावित मकान किसी भी समय ढह सकते हैं। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

