रसोई के थैले में छिपाकर रखे थे नकली 500 रुपये के नोट, पुलिस ने बरामद किए
गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिले के बंगालमारा में पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी के आरोप में इमदादुल इस्लाम नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि तलाशी के दौरान रसोई में इस्तेमाल होने वाले एक थैले में छिपाकर रखे गए नकली 500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद किए।
आरोपित ने नकली नोटों के बंडलों को थैले में छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस तलाशी अभियान के दौरान उन्हें बरामद करने में सफल रही। आरोपित इमदादुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और नकली नोटों के स्रोत तथा इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बरामद नकली नोटों की कुल संख्या और मामले से जुड़े अन्य विवरणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

