home page

चुनाव 26 : कांग्रेस और राइजर दल से टिकट न मिलने पर लक्षेश्वर मोरान का विस्फोटक आरोप

 | 
चुनाव 26 : कांग्रेस और राइजर दल से टिकट न मिलने पर लक्षेश्वर मोरान का विस्फोटक आरोप


तिनसुकिया (असम), 28 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस और राइजर दल से टिकट से वंचित रहने वाले लक्षेश्वर मोरान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उम्मीदवार बनाने के नाम पर पैसों की मांग की गई।

मोरान ने आरोप लगाया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वे एक अन्य टिकट के दावेदार दुलाल मोरान के लिए ₹50 लाख की व्यवस्था करें, तभी उन्हें पार्टी से टिकट मिल सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई पर भी टिकट से वंचित करने का आरोप लगाया।

मोरान के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए भी काफी धन खर्च किया, लेकिन अंततः उन्हें टिकट नहीं मिला। दोनों दलों से निराश होने के बाद अब वह डिगबोई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

इन आरोपों से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है, हालांकि जिन नेताओं पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश