असम में ज्वेलरी की दुकान से अंगूठी की चोरी करते पकड़ा गया श्रम निरीक्षक
| Apr 23, 2026, 18:04 IST
तिनसुकिया (असम), 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मोरान स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से अंगूठी चोरी करने के आरोप में एक श्रम निरीक्षक को पकड़ा गया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपित की पहचान डॉ. मोनसुम कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ऊषा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर गहने खरीदने के बहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित रूप से एक अंगूठी चोरी कर ली।
दुकान के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान इस चोरी का पता लगाया और आरोपित की पहचान की। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

