मणिपुर-म्यांमार सीमा के पास केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद
तेंगनौपाल (मणिपुर), 18 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केवाईकेएल (सोरेपा) के एक सक्रिय सदस्य को भारत-म्यांमार सीमा के पास गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान फांजौबाम मुहिंद्रो के रूप में हुई है, जो इम्फाल पूर्व जिले के एंड्रो नंबर-3, खुमान लैकाई का निवासी है। उसे तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज के पास बॉर्डर पिलर 76 और 77 के बीच स्थित इलाके से गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और 20,500 क्यात (म्यांमार की मुद्रा) बरामद किए हैं। ज्ञात हो कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को भी इस इलाके में क्यात (म्यांमार की मुद्रा) बरामद किए थे।
गिरफ्तार उग्रवादी और जब्त सामग्री को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

