कोकराझार में कामतापुर स्टेट डिमांड काउंसिल की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक 22 सितंबर को
| Sep 21, 2026, 09:35 IST
कोकराझार (असम), 21 सितम्बर (हि.स.)। कामतापुर स्टेट डिमांड काउंसिल (डेमोक्रेटिक), ईस्टर्न रीजन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 22 सितंबर को कोकराझार जिले के सरफानगुरी स्थित चिलाराय भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक में स्वदेशी कोच-राजबंशी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन के अंतिम चरण पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शामिल होने की बात कही गई है। संगठन ने बैठक को समुदाय के अधिकारों और मांगों से जुड़े आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

