home page

काजीरंगा सड़क हादसे में घायल मासूम के माता-पिता का चला पता, दोनों की हालत बेहद गंभीर

 | 
काजीरंगा सड़क हादसे में घायल मासूम के माता-पिता का चला पता, दोनों की हालत बेहद गंभीर


जोरहाट (असम), 14 नवंबर (हि.स.)। असम के काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मासूम बच्चे के माता-पिता का पता चल गया है। दोनों फिलहाल जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. मानव गोहाईं ने शनिवार को अस्पताल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काजीरंगा हादसे में घायल होकर जेएमसीएच में भर्ती मरीजों में से सात आईसीयू में हैं। इनमें पांच मरीज वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। वहीं, 10 अन्य मरीज अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

अस्पताल प्रशासन सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश