home page

29 मई से बंद होगा काजीरंगा, आज से बंद हुआ पोबितोरा अभयारण्य

 | 
29 मई से बंद होगा काजीरंगा, आज से बंद हुआ पोबितोरा अभयारण्य


गुवाहाटी, 26 मई, (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व आगामी 29 मई से पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही 28 मई को काजीरंगा का 2025-26 पर्यटन सत्र समाप्त हो जाएगा। मानसून के आगमन को ध्यान में रखते हुए उद्यान प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

वहीं, पबितोरा वन्यजीव अभयारण्य भी आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के मौसम में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस पर्यटन सत्र में काजीरंगा और पबितोरा में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। मानसून समाप्त होने के बाद मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार दोनों संरक्षित क्षेत्रों को पुनः पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश