पर्यटकों के लिए खुला काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। असम का प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को असम के वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंत मल्ल बरुवा तथा मंत्री अतुल बोरा की उपस्थिति में पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोला गया। उद्यान अपने एक सींग वाले गैंडे और समृद्ध जैव विविधता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
उद्यान के खुलने के साथ जीप सफारी समेत विभिन्न पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। नए पर्यटन सत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। काजीरंगा के दोबारा खुलने से स्थानीय पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य संबद्ध व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

