home page

मुख्यमंत्री ने कायतोल परियोजना स्थल का किया दौरा, 2,000 बीघा भूमि के पुनरुद्धार की योजना

 | 
मुख्यमंत्री ने कायतोल परियोजना स्थल का किया दौरा, 2,000 बीघा भूमि के पुनरुद्धार की योजना


गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कामरूप जिले में प्रस्तावित कायतोल परियोजना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी की बदलती धारा के कारण सामने आई 2,000 बीघा से अधिक भूमि का वैज्ञानिक तरीके से पुनरुद्धार करने की संभावनाओं का जायजा लिया।

प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य पुनः प्राप्त भूमि का कृषि, औद्योगिक गतिविधियों और मानव बस्तियों के विकास के लिए उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करना है।

इस पहल से असम में विकास की नई संभावनाएं खुलने के साथ-साथ कृषि, उद्योग और आवास के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना के तहत वैज्ञानिक भूमि पुनरुद्धार की व्यवहार्यता का आकलन करना था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश