home page

कामरूप (मेट्रो) जिले ने एचआईवी/एड्स रोकथाम और नियंत्रण में सुरक्षित मान्यता प्राप्त की

 | 

गुवाहाटी, 25 नवंबर (हि.स.)। एचआईवी/एड्स रोकथाम और नियंत्रण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए कामरूप (मेट्रो) जिले ने भारत सरकार की मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा पहल के तहत 95-95-95 लक्ष्यों को पूरा कर ‘सुरक्षित’ मान्यता प्राप्त की है। इसकी जानकारी आज जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आने वाले 1 दिसंबर को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित होने वाले विश्व एड्स दिवस 2026 के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कामरूप (मेट्रो) जिले को सम्मानित किया जाएगा। इस संदर्भ में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव ऋतु शर्मा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के जिला आयुक्त स्वपनील पाल को औपचारिक रूप से पत्र भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय