home page

कामरूप (मेट्रो) प्रशासन ने की दौल यात्रा काे लेकर 4 मार्च को स्थानीय बंद की घोषणा

 | 
कामरूप (मेट्रो) प्रशासन ने की दौल यात्रा काे लेकर 4 मार्च को स्थानीय बंद की घोषणा


गुवाहाटी, 03 मार्च (हि.स.)। दौल यात्रा के अवसर पर राज्य में होली के उत्सव के लिए लोगों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। आज दौल यात्रा है, बुधवार काे होली है। होली के अवसर पर राज्य के कई जिलों में स्थानीय बंद की घोषणा जिला प्रशासन ने की है।

दौल यात्रा के अवसर पर 4 मार्च को स्थानीय बंद की घोषणा कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने की है। उक्त दिन कामरूप (मेट्रो) जिले के सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

इस निर्देश के अनुसार, आगामी 4 मार्च को कामरुप (मेट्रो) जिले के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय बंद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा। साथ ही पहले से स्थगित की गई कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आदि पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, असम सरकार द्वारा प्रकाशित बंद की सूची में 3 मार्च को दौल यात्रा के लिए बंद का दिन घोषित किया गया है। अर्थात, कामरुप (मेट्रो) जिले के सरकारी कर्मचारी 3 और 4 मार्च को छुट्टी का लाभ उठाएंगे।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय