मां कामाख्या का बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने लिया आशीर्वाद
गुवाहाटी, 29 नवंबर (हि.स.)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने असम की राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने मंदिर परिसर में पहुंचकर मां कामाख्या के चरणों में विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
असम आगमन पर राजपाल यादव बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने असम के लोकप्रिय गायक और कलाकार जुबिन गर्ग के बारे में भी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
असम की संस्कृति और खान-पान की तारीफ करते हुए राजपाल यादव ने कहा, असम का पारंपरिक भोजन 'दाल-भात' मुझे बेहद पसंद है। यहां के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं। असम आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

