कामाख्या मंदिर के दलोई समाज का चुनाव 29 नवंबर को
| Nov 20, 2026, 17:07 IST
गुवाहाटी, 20 नवंबर (हि.स.)। शक्तिपीठ कामाख्या देवालय के दलोई समाज के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मंदिर के बड़े दलोई और छोटे दलोई पदों के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर को मतदान होगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही कामाख्या मंदिर के दलोई समाज में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों पदों के लिए मतदाताओं द्वारा मतदान के जरिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।
गुवाहाटी स्थित ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। मंदिर की धार्मिक परंपराओं, पूजा-पद्धति और विभिन्न अनुष्ठानों में दलोई समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। चुनाव को लेकर आगामी दिनों में अन्य प्रक्रियागत जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

