home page

500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कामाख्या कॉरिडोर परियोजना का कार्य शुरू

 | 
500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कामाख्या कॉरिडोर परियोजना का कार्य शुरू


गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्वाकांक्षी कामाख्या कॉरिडोर परियोजना का कार्य शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आज एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सफलता से प्रेरित यह परियोजना शक्तिपीठ मां कामाख्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक सुगम, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं के दर्शन का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि असम में आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी और राज्य धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त होगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश