home page

9 मई को असम आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

 | 

गुवाहाटी, 07 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आगामी 9 मई को असम पहुंचेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं।

पार्टी के विश्व स्वास्थ्य सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक 10 मई को आयोजित होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। वहीं, 12 मई को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की सूचना है। गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपस्थित रहने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश