जोरहाट में तूफान से घोंघा खाने वाले 62 पक्षियों की मौत, 68 घायल
| Aug 24, 2026, 18:03 IST
जोरहाट, 24 अगस्त (हि.स.)। जोरहाट में सोमवार तड़के तूफान (तेज हवाओं) आने के कारण सोमवार को कम से कम 62 पक्षियों (समुक भोंगा) की मौत हो गई और 68 घायल हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना जोरहाट शहर में हुई, जहां कई पेड़ घोंघा खाने वाले पक्षियों के एक बड़े झुंड का आवास रहे हैं। तूफान के बाद इलाके में कई पक्षी मृत या घायल पाए गए। घायल पक्षियों को जोरहाट क्षेत्रीय वन कार्यालय ले जाया गया, जहां उन्हें अभी वन अधिकारियों की देखरेख में रखा गया है।
वन अधिकारियों ने कहा कि घायल पक्षियों को इलाज और आगे की देखभाल के लिए काजीरंगा के पानबारी ले जाया जाएगा। वन विभाग के एक रेंजर ने कहा कि घायल पक्षियों के इलाज के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

