home page

संयुक्त मादक पदार्थ विरोधी अभियान में हेरोइन और याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
संयुक्त मादक पदार्थ विरोधी अभियान में हेरोइन और याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार


सिलचर (असम), 05 फरवरी (हि.स.)। कछार पुलिस ने असम राइफल्स के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह अभियान लखीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोलेंग्राम इलाके में चलाया गया।

कछार पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस ने 154 साबुनदानी में रखी संदिग्ध हेरोइन बरामद की, जिसका कुल वजन लगभग 1.88 किलोग्राम बताया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ का बाजार मूल्य 14 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा 10 हजार याबा टैबलेट भी जब्त की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मणिपुर के जिरीबाम जिले के निवासी ज़ेवियन विप्हे के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मादक पदार्थों की खेप मणिपुर से बराक नदी के रास्ते लाई जा रही थी। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तस्करी से जुड़े नेटवर्क के पीछे और आगे के लिंक का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश