home page

ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित

 | 
ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित


ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित


ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित


रि-भोई.(मेघालय) 27 अप्रैल (हि.स.)। ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन (एएनवीएसएसए) का शिलांग क्षेत्र का दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन रि-भोई जिले के नियगबारी स्थित पीएम श्री स्कूल, जेएनवी री-भोई, मेघालय में सोमवार को आयोजित किया गया। बैठक में एएनवीएसएसए क्षेत्रीय कार्यकारी समिति के सदस्यों और क्षेत्र के विभिन्न जेएनवी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ एएनवीएसएसए, शिलांग क्षेत्र के महासचिव शफी कमाल के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि जॉन करुणाकरण, प्रधानाचार्य, सनलाइट इंग्लिश अकादमी, (कामरूप असम) ने अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमुख चर्चाएं और प्रस्ताव रखा गया जिसमें कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना।

सभी विद्यालयों में नियमों के अनुसार साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियां लागू करना, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को आवासीय भत्ता प्रदान करना, कर्मचारियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रदान करना, कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना, कर्मचारियों के मौजूदा कार्यभार को कम करना आदि विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक की आम सभा ने क्षेत्रीय कार्यकारी समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सुनीत सोनोवाल को अध्यक्ष, शफी कमाल को महासचिव और बी. कलिता को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक का समापन सीएम तामूली द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी