home page

पोचागढ़ रामकृष्णपारा में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन

 | 
पोचागढ़ रामकृष्णपारा में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन


कोकराझार (असम), 29 अगस्त (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम नगर क्षेत्र अंतर्गत पोचागढ़ रामकृष्णपारा में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति योजना का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। फकीराग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष सुल्तान आलम ने योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में नगरपालिका के उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कोकराझार-1 डिवीजन के अभियंता मनोज नंदी, सीएसबी सदस्य एवं समाजसेवी प्रबीर सान्याल, वार्ड सदस्य परिमल धर एवं राजीव सरकार, ठेकेदार अब्दुल रहीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल आपूर्ति योजना पोचागढ़ रामकृष्णपारा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के माध्यम से घर-घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

स्थानीय नागरिकों ने इस विकासात्मक पहल का स्वागत करते हुए फकीराग्राम नगरपालिका एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा