फकीराग्राम के टोटपाड़ा में पाइपलाइन पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन
कोकराझार (असम), 31 अगस्त (हि.स.)। जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग, कोकराझार-1 के अंतर्गत फकीराग्राम नगरपालिका क्षेत्र के टोटपाड़ा में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति योजना का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। बीटीसी के 7 नंबर फकीराग्राम परिषद निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद एजामुल हक ने योजना का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में फकीराग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष सुल्तान आलम, उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा, जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के अभियंता मनोज कुमार नंदी, ठेकेदार अमित पोद्दार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से पेयजल आपूर्ति योजना संचालन समिति को सौंपी गई। साथ ही योजना के उचित रखरखाव, पेयजल के सदुपयोग तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
स्थानीय लोगों ने योजना के शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। योजना से स्थानीय निवासियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

