home page

जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन पांच क्षेत्रों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

 | 
जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन पांच क्षेत्रों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का आज दूसरा दिन शीघ्र ही प्रारंभ होगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में आज कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि असम के विकास, एकता और प्रगति के प्रति दृढ़ संकल्प की यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद को साथ लेकर यह यात्रा आगे बढ़ रही है। दूसरे दिन की यात्रा के दौरान वे जागीरोड, मोरीगांव, रोहा, नगांव और बरहमपुर क्षेत्रों का दौरा करेंगे तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद, सुझाव और समर्थन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता का मार्गदर्शन और सहयोग सरकार को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने तथा असम को अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा में शामिल होने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश