गोहपुर, रंगानदी, बिहपुरिया, नाओबोइचा आज पहुंचेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा
| Mar 2, 2026, 09:04 IST
गुवाहाटी, 02 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज गोहपुर, रंगानदी, बिहपुरिया और नाओबोइचा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, जहां ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का अगला चरण आयोजित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान यात्रा को अभूतपूर्व स्नेह, आदर और जनसहभागिता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ वह आज इन क्षेत्रों की ओर रवाना हुए हैं और जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
डॉ. सरमा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा व्यापक समर्थन जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से इस बढ़ते जनसमर्थन और उत्साह को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

