जाजी नदी के तेज बहाव में बहा टियोक-बोनाई संपर्क मार्ग, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए रवाना हुईं आठ मोटरबोट
| Jul 24, 2026, 15:07 IST
गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। जाजी नदी के तेज बहाव में जोरहाट जिलांतर्गत टियोक-बोनाई संपर्क मार्ग का एक हिस्सा बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। टियोक के कई नए इलाके शुक्रवार को भी जलमग्न हैं और अनेक लोग बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं।
इस बीच, शिवसागर, चराइदेव और नाजिरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जोनाई से आठ इंजन चालित नावें रवाना की गई हैं।
जोनाई उपमंडल प्रशासन की पहल तथा मिसिंग समुदाय के संगठनों के सहयोग से यह बचाव अभियान शुरू किया गया है। इन मोटरबोटों के जरिए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

