बशिष्ठ पुलिस के जाल में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह, सात गिरफ्तार
गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। बशिष्ठ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन, एक बाइक और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह असम के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड राज ठाकुरिया बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेली निवासी रोहित ठाकुरिया, उदालगुड़ी निवासी मनोज ठाकुर, आसिफ खान, राम छेत्री, तेजपुर के भास्कर कलिता और दाऊद हक तथा कोकराझाड़ निवासी नव दास के रूप में हुई है।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपित बशिष्ठ पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी किए गए अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

