home page

रात के अंधेरे में भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 23 लोग पकड़े गए: मुख्यमंत्री

 | 
रात के अंधेरे में भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 23 लोग पकड़े गए: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि कछार जिले में रात के अंधेरे में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 23 लोगों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बीती रात एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि रात में जागकर मोबाइल फोन चलाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन रात की आड़ में सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करना उससे भी अधिक नुकसानदायक है।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि रात के समय कुछ अन्य लोग भी जागते रहते हैं, ताकि ऐसे बिन बुलाए मेहमानों को खदेड़ा जा सके। कछार में घुसपैठ करने पहुंचे 23 ऐसे ही रात्रिचर बिन बुलाए मेहमानों का स्वागत करने के बजाय सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में भारत में अवैध घुसपैठ करने की तीसरी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की सतर्क निंगाहें घुसपैठ करने वालों को लगातार सीमा इलाके में ही पकड़कर वापस उनके देश भेजा जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश