जोरहाट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द
| Jul 20, 2026, 16:35 IST
जोरहाट (असम), 20 जुलाई (हि.स.)। जोरहाट से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6153 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चलने पर यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया।
बाद में एहतियात के तौर पर विमान की उड़ान रद्द कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान के इंजन से ईंधन रिसाव (फ्यूल लीकेज) होने की आशंका जताई गई है। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। तकनीकी जांच के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

