भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च पर असम के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
| Jul 18, 2026, 12:37 IST
गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च विक्रम-1 की सफलता पर स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष उद्योग और उद्यमिता की संभावनाओं के लिए एक नई ऊंचाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च के रूप में देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
डॉ. सरमा ने कहा कि यह सफलता नए भारत की उस क्षमता को पुनः प्रमाणित करती है, जहां नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता देश को नई बुलंदियों तक पहुंचा रहे हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

