इंडियन बैंक ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.25 करोड़ रुपये
गुवाहाटी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। इंडियन बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने लोक सेवा भवन में बैंक के प्रतिनिधिमंडल से चेक स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
डॉ. सरमा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग देने पर बैंक प्रबंधन और उसके सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए बैंक से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद् दिया।
मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बैंक की ओर से दिया गया यह योगदान राज्य में राहत एवं सहायता संबंधी कार्यों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

