अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ कार्रवाई जारी, काजीरंगा में टोके गेको बरामद
| Aug 21, 2026, 16:49 IST
गुवाहाटी, 21 अगस्त (हि.स.)। असम के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि बोकाखात रेंज की टीम ने लताबाड़ी में कोहोरा निवासी राहुल कर्मकार को टोके गेको के कथित अवैध व्यापार के मामले में पकड़ा।
टोके गेको वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजाति है। आरोपित के कब्जे से एक जीवित टोके गेको बरामद किया गया।
मामले की आगे जांच की जा रही है। जांच के माध्यम से वन्यजीव की उत्पत्ति का पता लगाने के साथ ही अवैध व्यापार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

