home page

मोरीगांव के मोइराबाड़ी बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध दुकानें हटाईं

 | 
मोरीगांव के मोइराबाड़ी बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध दुकानें हटाईं


मोरीगांव (असम), 19 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के मोइराबाड़ी बाजार में गुरुवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए अवैध दुकानों को हटाया।

लाहरीघाट उप-जिला के पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई दुकानों को हटाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

हालांकि, अभियान के दौरान कितनी दुकानों को हटाया गया और कितने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश