home page

गोलाघाट में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री का भंडाफोड़

 | 

गोलाघाट (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। असम के गोलाघाट जिले में सरकारी अस्पताल की दवाओं और रासायनिक सामग्री की अवैध बिक्री के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है। यह कार्रवाई कुशल कोंवर सिविल अस्पताल से जुड़ी है, जहां से सरकारी सामग्री निजी संस्थानों तक पहुंचाई जा रही थी।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल में डायलिसिस मशीन में उपयोग होने वाले रसायनों को एक निजी नर्सिंग होम तक बेचने के प्रयास के दौरान एक सरकारी स्वास्थ्यकर्मी बिस्वजीत सरंगिया, जो कि ऑफिसर इंचार्ज हैं, को रंगे हाथों पकड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, उक्त रासायनिक सामग्री को निजी अस्पतालों, विशेष रूप से निजी डायग्नोस्टिक सेंटर, तक आपूर्ति की जा रही थी, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।

घटना के बाद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिलीप डेका ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश