home page

चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट, 22 एकड़ क्षेत्र किया गया साफ

 | 
चुराचांदपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट, 22 एकड़ क्षेत्र किया गया साफ


चुराचांदपुर (मणिपुर), 20 जनवरी (हि.स.)। चुराचांदपुर जिले के सांगाइकोट थाना अंतर्गत डांपी क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों, वन विभाग, एनएबी तथा कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 22 एकड़ में फैली अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने आज बताया है कि अभियान के दौरान खेती स्थल पर बने तीन अस्थायी झोपड़ों को जला दिया गया। इसके साथ ही जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए अफीम के पौधों व फली (पॉड) सहित कुल 10 नमूने भी जब्त किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश