home page

अवैध बर्मी सिगरेट की खेप जब्त, दो गिरफ्तार

 | 
अवैध बर्मी सिगरेट की खेप जब्त, दो गिरफ्तार


गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के आजरा थाना पुलिस की एक टीम ने आजरा थाना के समीप एक वाहन से अवैध बर्मी (म्यांमार) सिगरेट की बड़ी खेप जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गुवाहाटी पुलिस आयुक्तालय ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने वाहन संख्या एएस-32सी-0246 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 11 कार्टन अवैध बर्मी सिगरेट बरामद हुई। जब्त सिगरेट की काले बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरेश गोस्वामी (21), निवासी चुरू (राजस्थान) और पवन गोसाई (19), निवासी बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आगे की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश