home page

अगर मैं वाल्टे के साथ होता तो उन पर हमला नहीं होता : मणिपुर के मुख्यमंत्री

 | 
अगर मैं वाल्टे के साथ होता तो उन पर हमला नहीं होता : मणिपुर के मुख्यमंत्री


चुराचांदपुर (मणिपुर), 04 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शनिवार को वर्ष 2023 में हुई जातीय हिंसा के बाद पहली बार चुराचांदपुर का दौरा कर पूर्व भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोकसभा को संबोधित करते हुए वाल्टे पर हुए हमले को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, अगर मैं उस शाम वाल्टे के साथ होता तो उन पर हमला कभी नहीं होता। उन्होंने दिवंगत विधायक को अपना करीबी राजनीतिक सहयोगी बताते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री का दौरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। हालांकि, कुकी-जोमी समुदाय के कुछ संगठनों ने उनके दौरे का विरोध किया, लेकिन यात्रा के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश