home page

मणिपुर के राहत शिविर में रह रहे 30 वर्षीय विस्थापित युवक की मौत

 | 
मणिपुर के राहत शिविर में रह रहे 30 वर्षीय विस्थापित युवक की मौत


बिष्णुपुर (मणिपुर) 22 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद से राहत शिविर में रह रहे 30 वर्षीय एक आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति की गुरुवार शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान टोंगब्रम इबुंगो मैतेई के रूप में हुई है। वह मोइरांग कॉलेज ब्लॉक बी राहत शिविर में शरण लेकर रह रहा था।

आधिकारिक सूत्रों से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, इबुंगो मैतेई ने गुरुवार शाम मोइरांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अंतिम सांस ली। वह स्वर्गीय टी इबुंगथेन मैतेई का पुत्र था और फौगाकचाओ इखाई अवांग लीकाई का निवासी था।

मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से वह राहत शिविर में रह रहा था। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शवगृह में रखा गया है। मोइरांग पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश