home page

पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

 | 
पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, गिरफ्तार


जोरहाट (असम), 10 जून, (हि.स.)। असम के जोरहाट जिले के पुलिबोर थाना क्षेत्र के बाहफला गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान संजीव यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी बोगीमणि यादव ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को हत्या का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपित पत्नी बोगीमणि यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश