जोनाई में बंदूक के साथ एक अवैध शिकारी गिरफ्तार
| May 3, 2026, 17:05 IST
धेमाजी (असम), 03 मई (हि.स.)। जोनाई क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध शिकारी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान ऊपरी चिरोंग गांव के नरेन पेगू के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, जोनाई के प्रस्तावित पबा वन्यप्राणी अभयारण्य के तीन माईल क्षेत्र से शिकारी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक बंदूक, धारदार हथियार तथा कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

