home page

असम: एचएस के नतीजे घोषित, कुल पास प्रतिशत 81.54

 | 
असम: एचएस के नतीजे घोषित, कुल पास प्रतिशत 81.54


गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) द्वारा मंगलवार को हायर सेकेंडरी (एचएस) फाइनल परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। सभी संकायों में कुल पास प्रतिशत 81.54 प्रतिशत रहा।

चारों संकायों में से, विज्ञान संकाय का पास प्रतिशत सबसे ज़्यादा 89.79 प्रतिशत रहा। इसके बाद वाणिज्य का 81.13 प्रतिशत, कला का 79.54 प्रतिशत और वोकेशनल का 74.20 प्रतिशत रहा।

कला संकाय में, बाक्सा ज़िला 94.29 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि चिरांग ज़िला 92.99 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

नतीजों के विस्तृत ब्योरे से पता चलता है कि कला संकाय में कुल 1,91,798 छात्र परीक्षा में पास हुए। इनमें 54,755 छात्र प्रथम श्रेणी में, 79,181 द्वितिय श्रेणी में और 57,862 तृतीय श्रेणी में पास हुए।

वाणिज्य संकाय में 15,796 छात्रों ने परीक्षा पास की। इनमें से 7,787 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल किया, 5,694 ने द्वितिय श्रेणी और 2,315 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।

विज्ञान संकाय में 54,474 छात्र सफल रहे। इनमें 34,079 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 17,777 ने द्वितिय श्रेणी और 2,618 ने तृतीय श्रेणी हासिल किया।

वोकेशनल संकाय में 1,465 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर, सभी स्ट्रीम में कुल 3,22,723 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा अधिकारियों ने यह भी बताया कि नकल या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के आरोप में 190 छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया, जबकि 8,075 छात्र परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय