असम: उच्चतर माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 28 को
| Apr 23, 2026, 16:53 IST
गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। उच्चतर माध्यमिक अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम की घोषणा को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज अपने सोशल मीडिया के माध्यम से परिणाम घोषित करने की तिथि की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार, उच्चतर माध्यमिक अंतिम वर्ष परीक्षा का परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच लंबे समय से बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने कहा था कि उच्चतर माध्यमिक अंतिम वर्ष परीक्षा का परिणाम 21 अप्रैल के बाद घोषित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

