एचएस की अंतिम परीक्षा के लिए 14 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
| Nov 8, 2026, 14:09 IST
गुवाहाटी, 08 नवंबर (हि.स.)। उच्चतर माध्यमिक (एचएस) की अंतिम परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए निर्धारित पोर्टल 5 दिसंबर तक खुला रहेगा।
जानकारी के अनुसार, चार लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों के बच्चों को आवेदन पत्र भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए पूरी प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के शिक्षा विभाग ने एचएस की अंतिम परीक्षा के आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

