असम: अभयापुरी में लगी भयावह आग, चार घर जलकर राख
बंगाईगांव (असम), 28 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाईगांव जिलांतर्गत अभयापुरी स्थित तिलापाड़ा में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग में चार आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गये। इस घटना में घरों में रखी संपत्ति को भी भारी नुकसान होने की आशंका है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस हादसे के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। आग की चपेट में आने से चार घर पूरी तरह नष्ट हो गये। घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान के कुल मूल्य के संबंध में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुटा हुआ है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

