home page

होटल विलास इन गोलीकांड का मुख्य आरोपित घनकांत गोगोई आज अदालत में होगा पेश

 | 

गुवाहाटी, 3 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के होटल विलास इन में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपित घनकांत गोगोई को आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। सात दिनों की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि होटल विलास इन में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित घनकांत गोगोई को गिरफ्तार किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आज अदालत में पेशी के दौरान आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश