डिब्रूगढ़ अदालत परिसर के पास होटल में भीषण आग, जलकर राख
| Oct 26, 2026, 11:43 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के डिब्रूगढ़ में न्यायिक परिसर के पास स्थित एक होटल में बीती मध्य रात्रि भीषण आग लगने से होटल पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग की घटना से होटल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आग लगने के कारणों, किसी के हताहत होने और संपत्ति को हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

