नगांव के कठियातली में भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत
| May 10, 2026, 11:40 IST
नगांव (असम), 10 मई, (हि.स.)। नगांव जिले के कठियातली इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि तेज रफ्तार एक मालवाहक ट्रक ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में निरंजन नाथ नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कृष्ण मिलिक नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति कठियातली के कठालगुरी क्षेत्र के निवासी हैं। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का नंबर एएस-02-सीसी-0321 बताया गया है।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

