गुवाहाटी के बशिष्ठ में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत
| May 10, 2026, 11:39 IST
गुवाहाटी, 10 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के बशिष्ठ इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन खानापाड़ा से जालुकबाड़ी की ओर जा रहा था।
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को अपने कब्जे में लिया।
मृत दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बशिष्ठ यातायात पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

